बरेली

Bareilly News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, परिजनों ने किया रोड जाम

Connect News 24

सिरौली/गुलड़िया। पिपरिया उपराला गांव के पास बुधवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सिरौली रोड पर जाम लगा दिया। सीओ के समझाने पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीण रोड से हटे। इसके बाद जाम खुलवाया गया।

पिपरिया उपराला गांव के प्रदीप (25) बुधवार को किसी काम से गुलड़िया गए थे। घर लौटते समय जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सिरौली थाने के सामने बैरियर लगाकर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सिरौली रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद हादसे रोकने के लिए इंतजाम नहीं किए जा रहे। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ आंवला डॉ. दीपशिखा अहिबरन सिंह भी पहुंच गई। काफी देर तक समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद जाम खुलवाया गया।

शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button