बदायूं

Budaun News: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, पति समेत दो घायल

Connect News 24

Woman dies due to collision with canter, two injured including husband

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका ब्रजेश के परिजन। संवाद

शहर के बाईपास पर आसरा आवास चौराहे पर हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर के बाईपास पर शुक्रवार सुबह कैंटर की टक्कर से 50 वर्षीय महिला ब्रजेश की मौत हो गई, जबकि उनके पति समेत दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग बाइक पर आंवला से बिल्सी जा रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी ब्रजेश शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने पति नेमपाल सिंह और बहन के पति कुंवरपाल के साथ आंवला स्थित मायके से घर लौट रहीं थीं। उस वक्त नेमपाल बाइक चला रहे थे। कुंवरपाल बीच में और ब्रजेश पीछे बैठीं थीं। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक से सरदार पटेल चौराहे से निकलकर वह आसरा आवास वाले चौराहे पर पहुंचे।

बताते हैं कि नेमपाल ने बाइक चौराहे से बिल्सी रोड की ओर मोड़ी, तभी राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर की टक्कर लग गई। ब्रजेश बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। कैंटर उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया, जिससे ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति और कुंवरपाल को मामूली चोटें आईं।

हादसे को देखकर काफी संख्या में लोग आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक चालक कैंटर को दौड़ा ले गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला के शव का भी पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

00

सड़क हादसे में युवक जख्मी

बिल्सी। कछला-शाहबाद मार्ग पर स्थित गांव अंबियापुर के निकट बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी रामचंद्र पुत्र सियाराम दोपहर में अपनी बाइक से नगर की तरफ आ रहा था। हाईवे पर डीपॉल स्कूल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी भेजा, जहां से उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button