रामपुर

Rampur News: प्रेमी के साथ हैदराबाद गई तीन बच्चों की मां 10 दिन बाद लौटी

Connect News 24

रामपुर। 10 दिन पहले मसवासी क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई विवाहिता दबाव पड़ने के बाद घर लौट आई। बताया जा रहा है कि हैदराबाद पहुंचने पर पंचायत ने प्रेमी को उसको वापस कराने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद प्रेमी ने उसको यूपी-उत्तराखंड के बार्डर बाजपुर दोहारा के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद विवाहिता का पिता महिला को टांडा थाने ले गया और आरोपी युवक सहित कई लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां 20 जून को घर से दवाई लेने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। पति ने खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 24 जून को टांडा थाने में तीन नामजद लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में तहरीर दी थी।

आरोप है कि विवाहिता अपने साथ सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही कुछ नगदी भी ले गई थी। पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच जानकारी हुई कि महिला अपने प्रेमी के पास हैदराबाद चली गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को वापस लाने का प्रयास किया गया। दबाव के चलते आरोपी युवक महिला को उत्तराखंड के बाजपुर दौराहा पर छोड़कर चला गया। उधर, महिला के पिता उसे अपने घर ले गए।

महिला के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी युवक सहित कई लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन पंचायत के हस्तक्षेप के बाद तहरीर वापस ली गई और सुलह करा दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button