बदायूं

Budaun News: डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान

Connect News 24

Doctors honored on Doctor's Day

बिसौली में इनरव्हील क्लब में आयोजित डाक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संवाद

बदायूं। डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों का सम्मानित किया गया। उन्हें धरती का भगवान बताते हुए आगे भी मरीजों के हित में कार्य करने अपेक्षा की गई।

शहर में इनरव्हील क्लब शीरोज की ओर से सरकारी चिकित्सालय के डॉ. सचिन गुप्ता को सम्मानित किया गया। महिला स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई और भविष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाना तय किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नेहा रस्तोगी, सचिव प्रिया गुप्ता, ऑडिटर रीमा सक्सेना, रितिका गुप्ता, श्रुति वैश्य आदि उपस्थित रहे।

इधर, बिसौली इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दर्जनभर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात अपनी सेवाएं देकर देश, समाज व क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दिन चिकित्सकों का सम्मान करना गौरव की बात है।

डाॅ. सुविधा माहेश्वरी, डाॅ. नवदीप माहेश्वरी, सार्थक माहेश्वरी, डाॅ. वर्तिका, डाॅ. आयुष, डाॅ. प्रशय शर्मा, डाॅ. राशि अग्रवाल, डाॅ. चारु शर्मा, डाॅ. श्रद्धा शर्मा, डाॅ. ययेश मिश्रा, डाॅ. उज्ज्वल अग्रवाल और डाॅ. नेहा मिश्रा को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, लता अग्रवाल, मधु शर्मा, ममता अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button