बदायूं

Budaun News: मेधावियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

Connect News 24

Meritorious honored, presented cultural programs

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुती देते बच्चे।

बदायूं। विद्या भारती से संबद्ध बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों का प्रतिभा सम्मान तथा सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर मेधावियों का भी सम्मान हुआ।

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, मुख्य अतिथि सहायक सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद सुरेंद्र नाथ मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष मणिकांत वैश्य, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व होडिल सिंह ने किया।

बाल कल्याण समिति बदायूं के मंत्री मनीष कुमार सिंघल ने कहा कि बाल कल्याण समिति के अंतर्गत श्रीराम सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 5450 छात्र-छात्राएं, 146 आचार्य व महिला आचार्या तथा 44 सेवक कार्यरत हैं।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ मिश्रा व अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा स्वावलंबी शिक्षा संस्थान है। इस दौरान बच्चों ने विविध वेशभूषाओं में सांंस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिन पर जमकर तालियां बजी। कक्षा अरुण से इंटर तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विभाग प्रचारक विशाल कुमार, प्रधानाचार्य रामसिंह राजपूत, कालिका प्रसाद गंगवार, दीपमाला गाेयल, राजकुमार सिंह सेंगर, जयप्रकाश द्विवेदी, घनश्याम सिंह, सतीश गंगवार, मदनलाल राजपूत, महावीर सिंह, माखनलाल राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र कुमार मिश्रा तथा पूर्व छात्र शुभम वशिष्ठ ने किया।

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुती देते बच्चे।

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुती देते बच्चे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button