बदायूं

Budaun News: ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरने से बची बस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 03 Jul 2023 02:06 AM IST

Bus saved from falling into ditch due to overtake

बरेली हाईवे पर झुकी खड़ी रोडवेज बस से निकलते यात्री। संवाद

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार शाम एक रोडवेज बस बरेली से 20-25 सवारियों को लेकर बदायूं आ रही थी। जैसे ही यह बस हाईवे पर महिंद्रा शोरूम पंचम ऑटोमोबाइल के नजदीक पहुंची कि उसके चालक ने आगे चल रही डीसीएम से ओवरटेक करने की कोशिश की। बस ओवरटेक तो नहीं हो पाई कि वह अनियंत्रित होकर खाई में जाकर झुक गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मचा गई। सभी यात्री बस के शीशे और इमरजेंसी गेट से कूदने लगे लेकिन तब तक चालक मौके से भाग गया। यात्रियों ने जैसे-तैसे खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में चौकी प्रभारी खेड़ा नवादा सुपेद्र मलिक ने बताया बस चालक ओवरटेक करने के चक्कर में था। इससे बस बेकाबू हो गई और खाई में पलटने से बची। इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री वहीं से अपने-अपने घर के लिए चले गए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button