पीलीभीत

Pilibhit News: गैर समुदाय के युवक ने छात्रा से की छेड़खानी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:59 PM IST

गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गैर समुदाय के युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई की।शिकायत पर थाना पुलिस पीड़ित पक्ष पर समझौता कराने का दबाव बनाती रही। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का था। दोनों पक्षों ने खुद ही समझौता कर लिया। इधर, इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे।

गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री दोपहर एक बजे शहर से घर आ रही थी। गांव की पुलिया के निकट गांव मानपुर हटुआ के गैर समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाते रहे।

घटना की जानकारी होने पर एक हिंदूू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मगर थाना प्रभारी दोनों पक्षों में समझौता कराने में ही लगे रहे। बाद में थाना प्रभारी ने लोगों को वहां से भगा दिया। देर रात तक थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष प्रभाष चंद्र ने बताया कि छेड़खानी का नहीं, मारपीट का मामला था, इसमें दोनों पक्षों में फैसला हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button