पीलीभीत

Pilibhit News: चंदोई गांव में हुए घोटाले की दो सदस्यीय टीम करेगी जांच, डीएम ने दिए निर्देश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST

पीलीभीत। शहर से सटी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की ओर से डीएम को शपथपत्र देकर घोटाला होने का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों के आरोपों की जांच करने के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर से सटी ग्राम पंचायत चंदोई में विकास के नाम पर प्रधान व प्रधान के ससुर द्वारा किए गए लाखों रुपए के घोटाले का मामला अब तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने शिकायत में दर्शाए गए सभी बिंदुओं पर जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम को भी घोषित कर दिया है।

जांच टीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में करीब 72 लाख रुपये का घोटाला होने का का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप था कि काम के नाम पर प्रधान और कर्मचारियों के नाम पर बिल बाउंचर बनाकर भुगतान किया गया है। धतरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। खुद की फर्म को भी मनचाहा भुगतान मिलीभगत से किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button