पीलीभीत

Pilibhit News: बारिश से और बदहाल हो गई रामलीला रोड़, निकलना दूभर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST

Ramlila road has become worse due to rain, it is difficult to get out

रामलीला रोड पर गड्ढे में भरा पानी।

पीलीभीत। खस्ताहाल रामलीला रोड के निर्माण की भले ही नौगवां पकड़िया नगर पंचायत ने जिम्मेदारी ले ली है, लेकिन बारिश में यह सड़क वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क के गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। तालाब का रूप ले चुकी सड़क से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है।

उपाधि कॉलेज चौराहा से मंडी गेट होते हुए असम चौराहा तक जाने वाली राममीला रोड खस्ताहाल है। इसके निर्माण की लोग लगातार मांग कर रहे हैं। सड़क निर्माण को लेकर तीन विभागों के बीच मामला फंसा था। इसके बाद नौगवां पकड़िया नगर पंचायत ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी ले ली और गड्ढों को मिट्टी-रोड़ों से भरवा दिया। ये गड्ढे अब लोगों के लिए और ज्यादा दुखदायी हो गए हैं। बारिश का पानी भर जाने से गहरे गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो ये बेहद घातक साबित हो रहे हैं।

..

ई-रिक्शा चालकों के लिए सबसे बड़ी समस्या

असम रोड से शहर के अंदर आने के लिए सबसे सुगम रास्ता रामलीला रोड ही है। इसी रोड से ई-रिक्शा सवारियां लेकर आते-जाते हैं। मौजूदा समय में सड़क के गहरे गड्ढों से ई-रिक्शा चालकों को निकलना मुश्किल हो गया है। दो दिन पूर्व एक ई-रिक्शा पलट भी गया था। गनीमत रही कि रिक्शे पर उस वक्त कोई सवारी नहीं थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button