पीलीभीत

Pilibhit News: सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी के नामांकन पर आपत्ति

Connect News 24

सपा प्रत्याशी ने ग्राम पंचायत के साथ ही पालिका क्षेत्र से भी बनवा लिया वोट, प्रशासन ने दी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को पर्चों की जांच की गई। इसमें पीलीभीत नगर पालिका से अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वालीं सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी के नामांकन पर कांग्रेस उम्मीदवार और कुछ अन्य प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए फर्जी वोट होने का दावा किया। आरओ को दी गई आपत्ति में उन्होंने सपा प्रत्याशी का गांव में भी वोट होने का आरोप लगाया। कहा कि जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा गया था। इस आपत्ति से सपा उम्मीदवार की उलझन बढ़ गई। हालांकि जांच और मंथन के बाद अंतत: पर्चा वैध मान लिया गया।

सपा की सूची जारी होने के बाद से ही पार्टी में बगावत के सुर बढ़ गए थे। ऐसे में नसरीन अंसारी ने नामांकन कराया तो बगावत में उतरे राजीव अग्रवाल टीटी ने पुत्रवधू का नामांकन करा दिया। नामांकन के बाद मंगलवार को जब जांच और आपत्ति का दिन आया तो पुत्रवधू ने भी नसरीन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज करा दी। इसके अलावा कांग्रेस की कमरुल निशा ने भी आपत्ति दर्ज कराई।

कहा कि नसरीन अंसारी एवं नफीस अंसारी का पूर्व में पंचायत निर्वाचन नामावली की अंतिम सूची 2021 में भी वार्ड संख्या चार ग्राम कनाकोर में क्रमांक संख्या 728 और 729 पर नाम अंकित है। गत जिला पंचायत चुनाव में दोनों ने अपने मत का प्रयोग किया था। इधर नगर पालिका परिषद की मतदाता सूची वार्ड में नंबर पांच क्रमांक 825 व 826 भाग संख्या 29 वर्ष 2022 में अपना और पत्नी का फर्जी वोट बनवाकर चुनाव में खड़ा कर दिया। उन्होंने साक्ष्यों को लगाते हुए नामांकन निरस्त करने की मांग की। आपत्ति के बाद आरओ और निर्वाचन अधिकारी विचार में जुटे गए। जांच के बाद निर्णय लिया गया कि आपत्ति खास नहीं है, ऐसे आपत्ति खारिज करते हुए पर्चा वैध करार दे दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button