बरेली
UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों घर के दूसरे कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। महिला के पति को देख प्रेमी ने भागने का प्रयास किया। युवक और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी, जिससे चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। आरोपी युवक के घरवाले भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई।



