पीलीभीत

Pilibhit News: बिलसंडा में चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड, लगता है जाम

Connect News 24

Illegal taxi stand running in Bilsanda, jam seems

बिलसंडा के कमल पार्क पर चल रहा अबैध टैक्सी स्टैंड।

बिलसंडा। कस्बे में नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। मनमाने ढंग से संचालित टैक्सी स्टैंड पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन जाम का भी कारण बन रहे हैं। इन टैक्सी स्टैंडों पर शिकंजा कसने में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नाकाम दिख रहे हैं।

नगर के कमल पार्क और बमरोली रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए कोई जगह भी निर्धारित नहीं है। सड़क पर आड़े-तिरछे वाहनों को खड़ा कराकर स्टैंड का संचालन कराया जा रहा है। इन वाहन चालकों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोडवेज बसों के आगे वाहनों को लगाकर सवारियों को बैठाया जाता है। जबकि कमल पार्क पर रोडवेज स्टॉप का बोर्ड भी लगा है। उसके बावजूद भी रोडवेज बसों को खड़े होने की कोई जगह नहीं दी जाती। जिसकी वजह से बसों को सड़क पर ही खड़ा होना पड़ता है। अवैध टैक्सी स्टैंड से संचालित वाहनों पर न परिवहन विभाग कार्रवाई कर पा रहा है और न पुलिस। नगर पंचायत भी इस पर कोई कदम नहीं उठा रही है।

00

नगर पंचायत की बैठक में भी उठ चुका है मुद्दा

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सभासद सुधांशु पाराशर ने चेयरमैन डीके गुप्ता की अध्यक्षता में हुईं पहली बैठक में कमल पार्क पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा जोरों से उठाया था। इसके बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि पार्क के चारों ओर फल समेत कई ठेला लगाकर अतिक्रमण हो रहा है। जबकि शेष जगह पर टैक्सी लगा कर जगह घेर ली जाती है।

वर्जन-

समस्या का निराकरण कराया जाएगा। टैक्सी स्टैंड के लिए जगह चिह्ति कर वहां पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।- डीके गुप्ता, चेयरमैन, नगर पंचायत बिलसंडा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button