बरेली

फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: वर्दी पहन करता था कमाई, पत्नी समझती रही सैंया है सिपाही; पोल खुली तो रह गई हैरान

Connect News 24

police arrested fake constable in bareilly

आरोपी युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सिपाही की वर्दी पहनकर घूम रहे प्रयागराज के शख्स को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से वर्दी के अलावा पुलिस का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। पता लगा कि पत्नी भी पति के सिपाही न होने से अनजान थी। वह रोज रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था और कुछ कमाई करके लौट आता था।

शुक्रवार रात एक युवक सिपाही की वर्दी पहनकर त्रिमूर्ति तिराहे के आसपास घूम रहा था। वह खुद को सिपाही बताकर लोगों को हड़का रहा था। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया और इधर-उधर की बातें करने लगा। 

ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती

 

खुद को हरदोई में बताया तैनात 

पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना नाम रोहित राठौर निवासी सुभाष चौराहा थाना सिविल लाइंस प्रयागराज बताया। युवक ने बताया कि वह 2020 बैच का सिपाही है। उसने अपना पीएनओ नंबर बताते हुए खुद को हरदोई पुलिस लाइन में तैनात बताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button