बरेली

Bareilly News: भोले के जयघोष से गूंजे नाथनगरी के शिवालय

Connect News 24

बरेली। हरियाली और भक्तिभाव का महीना सावन मंगलवार से शुरू हो गया। सावन के पहले दिन शहर के तमाम शिवालयों में शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयघोष के साथ आराध्य का अभिषेक और दर्शन किए। श्रद्धालुओं का दिनभर मंदिरों में तांता लगा रहा। इसके अलावा भजन-कीर्तन के कार्यक्रम भी हुए।

श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। शिवालयों में बेलपत्र, शहद, दूध, दही, जल, गंगाजल, गन्ने का रस और धतूरा आदि अर्पित कर अभिषेक पूजन किया। विशेष रूप से अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, बनखंडीनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिरों जैसे प्रमुख शिवालयों में भोले के भक्तों की दिनभर आवाजाही बनी रही।

इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में स्थापित शिवालयों में भी महिला-पुरुषों ने अभिषेक किया। ब्रह्मपुरी स्थित श्रीनृसिंह मंदिर के शिवालय में पुरोहितों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान भजनों की संगीतमयी रसधारा भी बही। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। मंदिर के ट्रस्टी राजीव शर्मा व संतोष अग्रवाल के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद मिश्रा ने बताया कि रुद्राभिषेक पूजन 30 अगस्त तक प्रतिदिन होगा।

शिव पूजा में पुष्प पत्र के लाभ

– विल्वपत्र चढ़ाने से जन्म-जन्मांतर के पापों व रोग से मुक्ति मिलती है।

– कमल पुष्प चढ़ाने से शांति और धन की प्राप्ति होती है।

– कुशा चढ़ाने से मुक्ति की प्राप्ति होती है।

– दूर्वा चढ़ाने से आयु में वृद्धि होती है।

– धतूरा अर्पित करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति व पुत्र सुख मिलता है।

– कनेर का पुष्प चढ़ाने से परिवार में कलह व रोग से निवृत्ति मिलती है।

– शमी पत्र चढ़ाने पापों का नाश होता है, शत्रुओं का शमन व भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है।

(आचार्य पं. मुकेश मिश्रा)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button