Budaun News: सहसवान के पूर्व पालिकाध्यक्ष नूरुउद्दीन का इंतकाल

हाजी नूरउद्दीन फाइल फोटो।
सहसवान। पूर्व पालिकाध्यक्ष नूरुउद्दीन का सोमवार रात इंतकाल हो गया। कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी बख्तियार उद्दीन के सबसे बड़े पुत्र नूरुउद्दीन पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी से वर्ष 1984 में संपर्क में आए थे। वर्ष 1988 में नूरुउद्दीन ने पहली बार नगर पालिका परिषद से सभासद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 1995 में पू्र्व विधायक मीर मजहर अली उर्फ नन्हे मियां के आकस्मिक निधन के उपरांत खाली हुई सहसवान विधानसभा की सीट पर उपचुनाव में नूरुउद्दीन ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा पर, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2000 में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नूरुउद्दीन ने चुनाव लड़ा परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2006 में भी उन्हें सफलता नहीं मिली पर 2012 में वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीर अफजल अली उर्फ अच्छे मियां की पत्नी निकहत जहां को पराजित करते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए। इसके बाद 2017 तथा 2023 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा परंतु उन्हें निराशा हाथ लगी।
बताते हैं कि काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद सोमवार रात उनका इंतकाल हो गया। सहसवान के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मंगलवार को पूर्व विधायक आबिद रजा समेत कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तारिक, फरहत, स्वाले चौधरी, राशिद, तहज़ीब, सलीम, अहमद रज़ा, साजिद नेता, महेश सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद