बरेली

Bareilly News: सोमवार को दस लाख कांवड़िये करेंगे मंदिरों में जलाभिषेक

Connect News 24

बरेली। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली मंडल में हाई अलर्ट किया गया है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों की 11 टीमें गठित की हैं। प्रशासन के मुताबिक सावन के पहले सोमवार को 10 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की संभावना है।

कांवड़ियों की सुरक्षा से लेकर आने जाने वाले रास्तों पर कड़ा पहरा रहेगा। रास्ते के गड्ढों को 24 घंटे में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जहां-जहां डिवाईडरों में कट है उन्हें बंद कराने के निर्देश हैं। ताकि कांवड़ियों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। कमिश्नर ने बताया कि मंदिरों को जाने वाली सड़कों को खोदा गया तो खोदाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इन रास्तों की निगरानी करेंगे अधिकारी

रूट नंबर – 1

थाना भमौरा से रामगंगा पुल तक

रूट नंबर – 2

बुखारा रोड से फरीदपुर हाईवे टोल तक

रूट नंबर – 3

थाना कैंट से धोपेश्वर नाथ, वनखंडीनाथ मंदिर व पशुपतिनाथ मंदिर तक

रूट नंबर – 4

थाना सुभाषनगर क्षेत्र, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर से चौपुला तक

रूट नंबर – 5

थाना किला क्षेत्र में चौपुला से अलखनाथ मंदिर से त्रिवटीनाथ मंदिर तक

रूट नंबर – 6

नवाबगंज तहसील में पीलीभीत बॉर्डर से गोला गोकरणनाथ मंदिर मार्ग।

रूट नंबर – 7

मीरगंज तहसील से इंवर्टिस कॉलेज तक

रूट नंबर – 8

इंवर्टिस कॉलेज से फरीदपुर तहसील से शाहजहांपुर बॉर्डर तक

रूट नंबर – 9

भुता से गोला गोकरणनाथ जाने वाले मार्ग तक

रूट नंबर – 10

आंवला तहसील में सिरौली में गुलड़िया मंदिर तक

रूट नंबर – 11

बड़ा बाईपास से भोजीपुरा व सेमीखेड़ा से मुढ़िया टोल बहेड़ी तक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button