शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बदमाश छीन ले गए चेन, बाइक से गिरकर महिला जख्मी

Connect News 24

Miscreants snatched chain, woman injured after falling from bike

तिलहर में चेन छीनने के दौरान घायल हुईं मंजू अग्रवाल। संवाद

तिलहर। थाने से कुछ दूरी पर बुधवार रात करीब 08:30 बजे अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रही महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली। इस दौरान महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। पुलिस नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

मोहल्ला दातागंज निवासी रेनेसां एकेडमी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल अपनी पत्नी मंजू अग्रवाल के साथ स्कूल से घर बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक से थोड़ा पीछे विद्यालय प्रबंध तंत्र के अशोक अग्रवाल भी आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने मंजू अग्रवाल के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। जोरदार झटका लगने से मंजू अग्रवाल सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। इस दौरान विजय अग्रवाल और कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भाग गए। मंजू अग्रवाल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। थाने से कुछ दूरी पर ही घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल सीओ प्रियांक जैन, थाना प्रभारी धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र की कांबिंग करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अशोक अग्रवाल ने बताया कि बदमाश अपाचे बाइक पर सवार थे। सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button