बदायूं

Budaun News: बड़े सरकार की दरगाह पर रात भर हुई कव्वाली

Connect News 24

बदायूं। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत सुल्तान आरफीन बड़े सरकार की दरगाह पर उर्स-ए-सत्तरवीं की महफिल में जायरीन व अकीदतमंदों की भीड़ रही। साथ ही दरगाह पर रातभर कव्वाली हुई।

शहर के हजरत बड़े सरकार की दरगाह पर उर्स-ए-सत्तरवीं की महफिल सजी व उर्स का आयोजन किया गया। यहां दूर-दूर से अकीदतमंद आए हुए हैं। कव्वालों की टोलियां ने रात भर कव्वालियां पेश कीं। यहां पहुंचे लोग कव्वाली का लुत्फ उठाते नजर आए। गुलपोशी और चादरपोशी करने वालों का तांता लगा रहा। नायब सज्जादा नसीन सैय्यद बदर अली ने बताया कि हजरत छोटे-बड़े सरकार की दरगाहों से सभी धर्मों के लोगों को लगाव है। वहीं फज्र की नमाज के बाद में कुल शरीफ होगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button