बरेली

Bareilly: पुलिस के साथ एसओजी ने घुंसा गांव में मारा छापा, 70 हजार से ज्यादा के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Connect News 24

Police arrested three accused with fake currency in bareilly

नकली नोटों के साथ पकड़े गे आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसओजी और सीबीगंज थाना पुलिस ने घुंसा गांव में छापा मारकर 70,800 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। टीम ने नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान के साथ तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को सूचना मिली कि घुंसा गांव में नकली नोट बनाने का धंधा चल रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज और पुलिस के साथ गोविंदापुर रोड पर कल्लू खां के निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर घुंसा निवासी रहमत अली पुत्र नक्शे अली, रईस खां पुत्र बाबू खां और अब्दुल हुसैन पुत्र हनीफ हुसैन निवासी गोविंदापुर को नकली नोट बनाते गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें– अब यहीं मिलेगा राशन: बरेली के भरतौल में खुला यूपी का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

पुलिस ने मौके से 100-100 के 288 और 500-500 के 84 नकली नोट बरामद किए। मौके से एक प्रिंटर और दो मोबाइल समेत कई तरह का केमिकल भी बरामद किया है। इससे पहले पुलिस को देखकर एक आरोपी सनैया गांव निवासी मोइजिन पुत्र इब्ने अली भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button