शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शुकदेवानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर मुमुक्षु संकुल में हुआ गुरु पूजन

Connect News 24

Guru worship in Mumukshu Sankul on Nirvana day of Shukdevanand Saraswati

एसएस कॉलेज परिसर में गुरु पूजन करते प्राचार्य, उप प्राचार्य, सचिव व अन्य

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल में गुरु पूजन किया गया। संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने आश्रम परिसर में गुरु पूजन किया। इसके बाद गीता पाठ और हनुमान चालीसा हुआ।

एसएस कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डाॅ. एके मिश्रा, एसएस लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने स्वामी शुकदेवानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर, पुष्पार्चन व माल्यार्पण करके स्मरण व नमन किया। आश्रम परिसर में स्थित सत्संग भवन में हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। इस मौके पर श्रीप्रकाश डबराल, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक कुमार सिंह, चंद्रभान त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, कमलेश त्रिवेदी, डाॅ. अमीर सिंह यादव, झरना रस्तोगी, रचना रस्तोगी, बेबी शर्मा, प्रेम किशोर, डाॅ. मेघना मेहदीरत्ता, ममता सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button