बरेली

UP Board Result 2023: एक विषय में फेल तो पास, अगर दो में फेल हैं तो क्या है विकल्प; यहां जानें जवाब

Connect News 24

Pass if student fail in one subject in Up board exam

UP Board Result 2022
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद ग्रीवांस सेल का गठन कर हेल्पलाइन नंबर 8218348181 जारी किया गया था। बुधवार सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने हेल्पलाइन नंबर पर सवाल-जवाब किए। आप भी यदि परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से प्रशासनिक अधिकारी आपके सवालों का जवाब देंगे। नीचे दिए गए मामलों में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के नाम निजता की दृष्टि से बदले गए हैं।

सवाल : हाईस्कूल की परीक्षा में कई विषयों में मेरे नंबर अपेक्षा से काफी कम हैं। मुझे संशय है कि कॉपी ठीक से नहीं जांची गई है? – आदित्य, राजेंद्रनगर

जवाब : आप स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से शुल्क राजकीय कोषागार में चालान के रूप में जमा करना होगा।

सवाल : मैंने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पांच विषयों में मेरे अंक ठीक है, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गया हूं। मैं इस आधार पर फेल ही माना जाऊंगा क्या? -राघवेंद्र, सुभाषनगर

जवाब : बोर्ड की ओर से आपको पास ही माना गया है। चाहें तो सुधारात्मक परीक्षा दे सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button