शाहजहाँपुर

UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर में सपा को झटका, कटरा नगर पंचायत से प्रत्याशी का नामांकन खारिज

Connect News 24

SP candidate nomination rejected from Katra Nagar Panchayat in Shahjahanpur

सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नामांकन पत्रों की जांच में सपा को झटका लगा है। नगर पंचायत कटरा से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता का नामांकन खारिज कर दिया गया है। ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पंचायत कटरा अध्यक्ष सीट पर मोहित गुप्ता का जाति प्रमाण पत्र वैध नहीं पाया गया है। 

इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर राजीव मिश्रा ने बताया कि मोहित गुप्ता का जाति प्रमाण पत्र वैध नहीं है, जिसकी वजह से उनका नामांकन खारिज किया गया है। 

वहीं मोहित ने बताया कि वह क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। तब जाति प्रमाण पत्र खारिज नहीं किया गया। अब सपा से प्रत्याशी बनाए गए तो जाति प्रमाण पत्र अवैध बता दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button