मनोरंजन

रोमांटिक हीरो से संस्कारी बाबूजी कैसे बने आलोक नाथ? एक विवाद ने बदल दी पूरी जिंदगी

Connect News 24

Alok Nath Unknown Facts: सिनेमा की दुनिया में उनका सफर ‘गांधी’ से शुरू हुआ. उसके बाद वह रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आए तो कई बार विलेन भी बने, लेकिन एक दफा पिता का किरदार निभाया तो बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर हो गए. बात हो रही है आलोक नाथ की, जिनका जन्म 10 जुलाई 1956 के दिन बिहार के खगरिया में हुआ था. बर्थडे स्पेशल में आइए संस्कारी बाबूजी यानी आलोक नाथ की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू होते हैं…

ऐसे हुआ थिएटर की तरफ रुझान

मूलरूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले आलोक नाथ का शुरुआती जीवन दिल्ली में बीता. दरअसल, उनके पिता डॉक्टर थे और वह चाहते थे कि आलोक भी डॉक्टर बनें. स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आलोक की रुचि अभिनय की तरफ होने लगी. ऐसे में उन्होंने कॉलेज का रुचिका थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया. वहीं, तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करके अभिनय के गुर सीखे.

शुरुआती दौर में किया संघर्ष

बॉलीवुड और छोटे पर्दे दोनों जगह पहचान हासिल करने वाले आलोक नाथ ने अपने करियर में करीब 140 फिल्मों में काम किया. वहीं, वह 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं. बता दें कि आलोक नाथ के करियर का आगाज फिल्म गांधी से हुआ था. इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था, लेकिन इसके बाद पहान बनाने के लिए उन्हें मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ा. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आलोक आज भले ही संस्कारी बाबू जी के रूप में ही जाने जाते हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बतौर रोमांटिक हीरो भी किरदार निभाए. 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘कामाग्नि’ में आलोक नाथ ने काफी बोल्ड सीन दिए थे. इसके अलावा कई फिल्मों में उन्होंने विलेन के किरदार भी निभाए. 

ऐसे बन गए संस्कारी बाबूजी

अब सवाल उठता है कि रोमांटिक हीरो और विलेन के किरदार निभाने वाले आलोक नाथ आखिर रुपहले पर्दे के संस्कारी बाबूजी बने कैसे? दरअसल, आलोक नाथ ने 1988 के दौरान फिल्म कयामत से कयामत तक में ऐसे शख्स का किरदार अदा किया था, जो एक बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा करता है. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में पिता और ससुर के किरदार निभाए, जिनमें वह काफी ज्यादा जंचे. इससे उनकी छवि संस्कारी बाबूजी वाली बन गई. 

विवादों में भी फंस चुके आलोक नाथ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय पहले चले #MeToo कैंपेन की आंच आलोक नाथ तक भी पहुंची थी. उस दौरान एक महिला प्रॉड्यूसर ने उन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. कहा जाता है कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब शराब के नशे में आलोक नाथ ने खुद पर से नियंत्रण खो दिया था.

Adipurush: यूट्यूब पर लीक हुई कृति-प्रभास की फिल्म आदिपुरुष, कुछ ही घंटों में आए 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button