शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रहे दो मासूम भाइयों की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Connect News 24

Two children died of electrocution in Shahjahanpur

करंट से दो बच्चों की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव याकूबपुर में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के बाहर विद्युत पोल के सपोर्ट में लगाए गए लोहे की तार के चपेट में आ गए थे। बच्चों की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई।   

जलालाबाद क्षेत्र के गांव याकूबपुर में शरीफ के घर के सामने विद्युत पोल लगा है। इसके सपोर्ट में लोहे का तार लगा है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे शरीफ के दोनों बेटे छह वर्षीय अयान और चार वर्षीय अरमान घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान अयान और अरमान ने लोहे का तार को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button