Budaun News: भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ। संवाद
– फोटो : भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ। संवाद
नगर पंचायत सभागार में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को अष्ठम दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आठवें अध्यक्ष के रूप में अरुण शेखर ने अपनी शाखा के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण की।
नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जौली ने शाखा के नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को रचनात्मक रूप दिए जाने पर जोर दिया। प्रांतीय संगठन मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी सदस्य तथा पदाधिकारी पूरी तन्मयता से अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन कर संगठन के कार्यों में जुट जाएं।
कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बेटी बचाना और बेटी पढ़ाना नही है बल्कि इससे आगे जाकर बेटी को सक्षम बनाना भी है। इसके लिए हमें समय समय पर प्रशिक्षण शिविर लगवाकर बेटियों को सिलाई ,कढ़ाई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण भी दिलाना होगा।
इस मौके पर अध्यक्ष अरुण शेखर, उपाध्यक्ष शिवम वार्ष्णेय एवं प्रगति कमल, महामंत्री योगेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय, सह कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता, मीडिया प्राभारी सुमन वार्ष्णेय, महिला संयोजिका हेमलता शर्मा एवं ममता शर्मा के साथ सभी सदस्यों ने शपथ ली। संचालन गुरुदेव शर्मा ने किया। मुरली मनोहर गुप्ता, नेमपाल सिंह ,पवन लता वार्ष्णेय, विजेंद्र कुमार, सुग्रीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।