Budaun News: अभाविप के स्थापना दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर

रसूलपुर बिलहरी गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बदायूं। अभाविप के स्थापना दिवस पर ग्राम रसूलपुर बिलहरी में प्रधान पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिविजन की प्रांत संयोजक डॉ. सिमरन उपाध्याय अपनी टीम के साथ पहुंची। ग्रामवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा दी।
रसूलपुर में डॉ. सिमरन उपाध्याय ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद है। इसी क्रम में नगर इकाई की ओर से भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नेकपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक राम बहादुर पांडेय और संचालन अमन सक्सेना ने किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विवेक जादौन, डॉ. वात्सल्य उपाध्याय, हरिमोहन सिंह पटेल, अर्जुन राठौर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद