बदायूं

Budaun News: दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने वेदप्रकाश

Connect News 24

Vedprakash became the state president of the Document Writers Association

उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के चुनाव में सपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।

विकास नारायण महामंत्री और प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष चुन गए

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव जिलाध्यक्ष ज्ञानानंद पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बरेली के वेदप्रकाश सक्सेना एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए।

चुनाव अधिकारी हाजी खुर्शीद अनवर की मौजूदगी में हुए चुनाव में इटावा के विकास नारायण को प्रदेश महामंत्री, मुजफ्फरनगर के प्रमोद कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, सहसवान से महेंद्र सिंह शाक्य को प्रदेश मंत्री, आगरा के लाखन सिंह बघेल को कोषाध्यक्ष तथा बुलंदशहर के संजय कुमार को लेखा परीक्षक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बाद में इन्हें शपथ ग्रहण कराई गई।

जिला संयोजक ने अभिषेक पांडेय चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया। इससे पहले जोगेंद्र सिंह शाक्य, मुकेश बाबू, चेतन तोमर, रूपेन्द्र सिंह, विशेष यादव, अमित चतुर्वेदी, सचिन सक्सेना, रविंद्र गुप्ता, उमेश कश्यप आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर गोरखपुर से आए निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष शैलेश गोस्वामी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष तुलसीदास, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button