बदायूं

Budaun News: मंदिर में नंदी के दूध पीने का मचा शोर

Connect News 24

उझानी। बाजारकलां मोहल्ले में सहसवान रोड स्थित शिव मंदिर में नंदी के दूध पीने का शोर मचने पर महिलाओं समेत लोगों का जमघट लग गया।

मंदिर परिसर में पूजा के लिए रविवार सुबह कुछ महिलाएं पहुंची उन्होंने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया, फिर वह पूजन करने लगीं। इसी दौरान एक महिला ने नंदी को दूध पिलाने का दवा किया, तो पूरे मोहल्ले में शोर मच गया। महिलाओं समेत आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मोहल्ले के लोगों में रोहित और प्रवीण कुमार ने बताया कि नंदी महाराज को चम्मच से दूध पिलाया गया। मंदिर में शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button