Budaun News: देश की उन्नति के लिए सद्भाव के साथ करें कार्य
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मगुरुओं के साथ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बैठक की। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने में सभी समुदाय मिलकर कार्य करें। सभी वर्ग देश के उन्नति में अपना योगदान दें और देशहित में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आजादी के समय 60 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे थे, अब मात्र 15 प्रतिशत रह गए हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से आह्वान किया कि वे सामान नागरिक संहिता को पढ़कर उस पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पाकिस्तान व बांग्लादेश में संख्या में कमी आई है।
इससे पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने 15 सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक निष्पक्षता से पहुंचाया जा रहा है। प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राम जनम, सीडीओ केशव कुमार भी मौजूद रहे। संवाद