Budaun News: उपकेंद्र परिचालकों को हटाने के फरमान से संविदा कर्मचारी नाराज
सिलहरी। परवेज कोल्ड स्टोर नवादा में उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने बैठक की। प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि पावर काॅरपोरेशन के चेयरमैन तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उपकेंद्र परिचालकों के स्थान पर सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिकों की तैनाती का आदेश जारी किया गया है जिससे 18000 उपकेंद्र परिचालक को बेरोजगार हो जाएंगे।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, संगठन मंत्री राकेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने भी विचार रखे। निर्णय किया गया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में मुकेश कुमार, अनिल कुमार पाल, विवेक शर्मा, पवन राठौर, मुसव्विर अली सिद्दीकी, विपिन राठौर, राजीव यादव समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद