पीलीभीत

निकाय चुनाव : तस्वीर हुई साफ, 113 प्रत्याशी मैदान में

Connect News 24

26 उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा, पीलीभीत नगर पालिका के लिए 11 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। निकाय चुनाव को लेकर बृृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद जिले की तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। पूरे जिले से 26 लोगों ने अपने पर्चे वापस लिए। इससे अब तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 113 प्रत्याशी मैदान में रह गए। जिसमें पीलीभीत नगर पालिका से 11 उम्मीदवार हैं। यहां बता दें कि प्रमुख रूप से बिलसंडा नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया तो पीलीभीत नगर पालिका से भाजपा मात्र एक बागी को ही मना सकी।

निकाय चुनाव में विभिन्न पार्टियों से टिकटों की घोषणा के बाद कई ऐसे लोगों को झटका लगा था जो अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे थे। ऐसे में कई लोगों ने बागी होते हुए नामांकन करा दिया था। इसमें भाजपा और सपा के प्रत्याशी भी थे। इन लोगों के नामांकन के बाद इन लोगों को मनाने का दौर शुरू हुआ तो अंतिम समय तक जारी रहा। ऐसे में कहीं कामयाबी मिल तो कहीं बागी मानने को तैयार नहीं हुए।

इसी क्रम में जहानाबाद नगर पंचायत में भाजपा के बागी विशंभर दयाल ने पर्चा वापस ले लिया तो पीलीभीत नगर पालिका में पदाधिकारी मात्र गोपाल मौर्य को ही मना सके, पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में उनकी पत्नी संगीता मौर्या ने पर्चा वापस ले लिया। गोपाल का कहना है कि प्रदेश स्तरीय कुछ नेताओं से बात हुई। इसके बाद उनकी पत्नी ने पर्चा वापस लिया।

बिलसंडा नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी ने मैदान छोड़ दिया। ऐसे में यहां सपा, बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित कुल छह लोग मैदान में रह गए। कलीनगर नगर पंचायत में एक निर्दलीय ने पर्चा वापस लिया। यहां 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए। इसी तरह पूरनपुर नगर पालिका में भाजपा के बागी त्रिभुवन शर्मा ने पर्चा वापस लिया है। चुनाव कार्यालय के अनुसार कुल 26 लोगों ने नाम वापस लिया। ऐसे में तीन पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में 113 प्रत्याशी मैदान में रह गए।

जिले में अध्यक्ष पदों के लिए उम्मीदवारों की स्थिति

नगर पालिका पीलीभीत से 11, बीसलपुर से 24, पूरनपुर से सात, नगर पंचायत जहानाबाद से 9, नौगवा पकड़िया से 10, गुलड़िया भिड़ारा से 11, बरखेड़ा से 9, बिलसंडा से 6, कलीनगर से 11 तो न्यूरिया से 15।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button