दहेज में कार न मिली तो पीटा: नर्सिंग होम के संचालक पति पर डॉक्टर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए ये आरोप

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में दहेज उत्पीड़न का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। दहेज में कार नहीं मिली तो नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर पति ने डॉक्टर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
नई दिल्ली जनकपुरी के रहने वाले सुधीर गुप्ता ने अपनी पुत्री डॉ सुरभि गुप्ता की शादी बदायूं के बिल्सी निवासी डॉ वैभव जैन के साथ तीन वर्ष पूर्व की थी। उनके एक पुत्र भी है। सुरभि बरेली के श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति डॉ वैभव जैन का बिल्सी में जैन नर्सिंग होम के नाम से अस्पताल है।
ये भी पढ़ें- ‘अपनी मर्जी से फैजल संग गई’: छात्रा को बागपत में ढूंढती रही पुलिस, वह अकेली पहुंची थाने; बताई ये कहानी
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में डॉ सुरभि गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी में माता-पिता ने काफी खर्च किया था, लेकिन पति डॉ वैभव जैन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। कार देने से मना किया तो वैभव उनको प्रताड़ित करने लगे।



