बदायूं

Budaun News: जटा, अहमदनगर बछौरा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Connect News 24

Inspection of Jata, Ahmednagar Bachhora, instructions given

उसहैत क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांव का जायजा लेते डीएम मनोज कुमार।

गांव में राहत चौपाल का किया गया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र के साथ कटरा सआदतगंज में बाढ़ चौकी व राहत केंद्र को देखा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा जटा, अहमदनगर बछौरा का भी निरीक्षण किया।

बृहस्पतिवार को डीएम ने कटान रोकने व उसावां तटबंध पर सुरक्षा बचाव पर किए गए कार्य का भी निरीक्षण किया। इसके बाद गंगा नदी से प्रभावित होने वाले गांव जटा व अहमदनगर बछौरा में स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में राहत चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव व व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

डीएम ने पशुओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों का संपर्क मार्ग बाधित न हो। ग्रामीणों को समय से बिजली व पेयजल उपलब्ध रहे। वहीं डीएम ने पिछली साल आई बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बाढ़ आने पर इन नंबर पर करें संपर्क

-जिले में संभावित बाढ़/आपदा़ को दृष्टिगत रखते हुए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कंट्रोल रूम स्थापित हैं। जिसका नंबर 05832-266052 व मोबाइल नंबर 7505389289 है। यहां बाढ़ व आपदा से संबंधित सूचनाओं को दे सकते हैं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों सहित अन्य शासकीय भवनों पर जिला व तहसील स्तरीय नियंत्रण कक्षों के नंबरों की वॉल पेंटिंग कराई जाए।

तीनों एसडीएम को दिए निर्देश

डीएम ने सदर, दातागंज और सहसवान तहसील के एसडीएम को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे प्रबंधों व आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बात करते रहे, ताकि किसी भी संभावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी मिल सके।

आपदा से निपटने को टीमें है तैयार

डीएम ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी टीमें तैयार है। नाव व गोताखोरों की समुचित व्यवस्था की जा चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button