बदायूं

Budaun News: टमाटर के दाम ने पकड़ी रफ्तार, फुटकर में 200 के पार

Connect News 24

The price of tomato caught pace, crossed 200 in retail

सब्जी मंडी में बिकने को रखी सब्जियां।

दुकानों से गायब हुई टमैटाे प्यूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। टमाटर के दाम निरंतर रफ्तार पकड़ रहे हैं। 15 दिन पहले तक टमाटर के दाम फुटकर में 20 से 30 रुपये प्रति किग्रा थे, जो बृहस्पतिवार को फुटकर में 200 के पार पहुंच गए। वहीं थोक मंडी में टमाटर अभी 160 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है। इधर, दुकानों से टमैटो प्यूरी भी गायब हो गई है।

सब्जी फसलों पर इस बार बारिश की काफी ज्यादा मार पड़ी है। लगातार बारिश से टमाटर समेत अन्य सब्जी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। बृहस्पतिवार को थोक मंडी में टमाटर का भाव 160 रुपये प्रति किग्रा था। व्यापारी सुमित ने बताया कि दाम अभी और बढ़ सकते हैं। इसके विपरीत मोहल्लों में या तो ठेलों पर टमाटर दिखा नहीं, वहीं जिन ठेलों पर टमाटर दिखा, वहां रेहड़ी वालों ने फुटकर में 200 रुपये प्रति किग्रा तक बेचा। कहीं-कहीं तो दाम इससे ऊपर भी 230 रुपये प्रति किग्रा तक वसूले गए।

इधर, शहर में वैसे तो टमैटाे प्यूरी का प्रचलन कम हैं, लेकिन जो दुकानदार इसके पैकेट बेचते हैं, उन पर टमाटर के दाम बढ़ते ही पैकेट गायब हो गए। दुकानदार राम किशोर ने बताया कि उनके पास भी जितने पैकेट थे वे सभी बिक गए।

फोटो-34

बारिश से टमाटर की फसल पूरी तरह तबाह

दबतोरी। ब्लाॅक आसफपुर क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर के किसान मुकीम ने ऋण लेकर एक एकड़ में टमाटर की फसल की थी। टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से उन्होंने फसल की रखवाली के लिए कुछ लोगाें को रखा था, लेकिन लगातार बारिश से उनकी पूरी फसल चौपट हो गई। ऐसे में वह अब वह काफी परेशान हैं। संवाद

सब्जी मंडी में बिकने को रखी सब्जियां।

सब्जी मंडी में बिकने को रखी सब्जियां।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button