बदायूं

Budaun News: बिल्सी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

Connect News 24

Wall collapses in Bilsi, woman dies after being buried under debris

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।

बांस बरौलिया गांव की घटना, रास्ते से गुजर रहीं थीं सुदामा देवी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में एक दीवार भरभरा कर अचानक गिर गई। रास्ते में निकल रही एक महिला इसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

गांव बांस बरौलिया निवासी दरियाब सिंह की पत्नी सुदामा देवी (50) बृहस्पतिवार की दोपहर अपने घर से पड़ोसी के घर को जा रहीं थी। इसी दौरान रास्ते में राजपाल सिंह के घर की दीवार उनके ऊपर आ गिरी, मलबे में सुदामा देवी दब गईं। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। काफी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से निकाला जा सका लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकीं थीं।

परिवार वाले उन्हें गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दीवार गिरने की सूचना गांव वालों ने तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दी। ठसके बाद कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार अरुण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बारिश के बाद गिरा मकान का लिंटर

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर बुजुर्ग गांव में बारिश के चलते एक मकान का लिंटर गिर गया। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई बार आवेदन किया। अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया, परंतु उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जिसके कारण वह अपने जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग एक बजे वह अपने बच्चों को दवा दिलाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बारिश के कारण उनका मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही घर पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद

रहेड़िया में मकान गिरने से बुजुर्ग घायल

फोटो-30

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव रहेड़िया में मकान गिरने से मलबे में दबकर करीब 60 वर्षीय हरिओम घायल हो गए। उनका यह मकान काफी पुराना था। लगातार गांव में बारिश होने से उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा था। बृहस्पतिवार को हरिओम अपने घर में मौजूद थे। उनकी पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे। इसी दौरान अचानक उनका मकान भरभराकर गिर गया। हरिओम उसके मलबे में दब गए। यह देखकर मोहल्ले के काफी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने तुरंत मलबा हटाना शुरू कर दिया। उनको पैर में काफी चोट आई है। परिवार वालों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे बाल-बाल बच गए। संवाद

फोटो-31

कछला : बारिश में मकान का लिंटर गिरा

कछला। नगर के वार्ड नंबर नौ में रवेंद्र सिंह पुत्र सिपट्टर सिंह का पक्का मकान बृहस्पतिवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि उस समय उस मकान में कोई व्यक्ति अन्दर नहीं था। मकान के गिरने से उसमें रखा काफी घरेलू सामान टूट गया। इसमें परिवार को काफी नुकसान हुआ है। संवाद

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।

वह दीवार जिसके मलबे मे सुदामा देवी दबी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button