बदायूं

Budaun News: पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण को भेजा

Connect News 24

बागपत के युवक के साथ जाने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इंटर की छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। अभी उसे न्यायालय में पेश नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाद में उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।

मंगलवार को छात्रा बागपत के दूसरे समुदाय के युवक के साथ स्कूल से चली गई थी। उसके साथ जाने के लिए छात्रा ने बीमारी का बहाना बनाया था। वह कैनुला लगाकर स्कूल पहुंची थी। फिर उसने चक्कर आने का बहाना बनाकर अध्यापकों से उस युवक के मोबाइल नंबर पर कॉल कराई थी। उस युवक ने भी अपने मोबाइल के ट्रूकॉलर आईडी पर छात्रा के पिता का नाम दर्ज कर लिया था। जब अध्यापकों ने उस नंबर पर कॉल की तो छात्रा के पिता का नाम ही दिखाई दे रहा था। बाद में युवक स्कूल पहुंचकर छात्रा को अपने साथ ले गया।

थाना पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार दोपहर अचानक छात्रा महिला थाने पहुंची। जहां उसने बताया कि वह स्वयं युवक के साथ चली गई थी। रातभर बरेली रेलवे स्टेशन पर रही। अब वह खुद आ गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button