Shahjahanpur News: टीएलएम निर्माण में नेहा प्रथम, ममता दूसरा स्थान पर

डायट में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कृत करते अधिकारी
शाहजहांपुर। निदेशक राज्य हिंदी संस्थान के आदेश पर शनिवार को जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के हिंदी विषय के शिक्षकों की टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता हुई। इसमें शिक्षकों ने टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) का निर्माण कर प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर मोहम्मद अरशद और केके मिश्रा ने दीप जलाकर शुरुआत की। जीजीआईसी की शिक्षिका नेहा मिश्रा प्रथम, राजकीय हाईस्कूल चौरासी की शिक्षिका ममता राठौर द्वितीय तथा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका शाइस्ता नसीम तृतीय स्थान पर रहीं। प्रीति अग्रवाल, प्रेमलता गुप्ता, सुनीता देवी, रिंकू यादव, प्रेमलता, अंजू मौर्य, तेजबहादुर आनंद, शशि सुमन, मनोज कुमार, ब्रजमोहन मौर्या, सुमन मिश्रा, कामिनी देवी, सरिता, श्वेता, रेखा, तरन्नुम, श्याम, रमेश यादव, नीरू, रीता सिंह, सरिता सरोज आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अरशद, एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार यादव और डॉ. केके मिश्रा रहे। संचालन डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य ने किया। इस दौरान डायट प्रवक्ता शशांक पांडे, डॉ. राकेश कुमार पटेल, अतुल कुमार शुक्ला, जमाल अख्तर, अमित कुमार वंशवार, वरुणा उपाध्याय, सुभाष चंद्र सिंह, अमन कुमार, टीआर गंगवार, अंजनी भारती, अजीत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।