शाहजहाँपुर

युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है नशा : डाॅ देवेंद्र

Connect News 24

शाहजहांपुर। एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुआ। इसमें युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही मेधावियों का सम्मान भी हुआ।

मुख्य अतिथि व उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इस दर्द को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महसूस किया और नशा मुक्त भारत बनाने की परिकल्पना की है। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर मुस्कान लौटाने की कोशिश की गई है। युवाओं में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लघु नाटिका पेश की। आयोग के सदस्य और अभियान के संयोजक श्याम त्रिपाठी, अनीता अग्रवाल, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, आर्य महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता डाॅ. रानू दुबे, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमितेश अमित, रामौतार त्रिपाठी, संध्या सक्सेना, अरविंद मिश्रा, मुनीश परिहार, ब्रजेश सक्सेना, कुलदीप दीपक, ओंकार मनीषी, स्मिता सक्सेना, संचिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button