रामपुर

कारतूस कांड : सुनवाई टली, आज होगी अभियोजन की बहस

Connect News 24

रामपुर। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में सोमवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मरर नाथीराम सैनी समेत बस्ती,गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आर्मरर को गिरफ्तार किया गया था। एक पीएसी के रिटायर्ड दरोगा की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। मामले की सुनवाई एडीजे द्वितीय की कोर्ट में चल रही है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से गवाही पूरी हो गई है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट विजय कुमार द्वितीय की कोर्ट में चल रही है। सोमवार को अभियोजन पक्ष को बहस करनी थी, लेकिन सुनवाई टल गयी। अब इस मामले में मंगलवार 18 जुलाई को सुनवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button