रामपुर

Rampur News: आज से परास्नातक में प्रवेश के लिए शुरू हाेंगे आवेदन

Connect News 24

रामपुर। परास्नातक में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई से महात्मा ज्योतिबा रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक की कक्षाओं में दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परास्नातक में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं स्नातक में प्रवेश के लिए छात्रों के पास तीन दिन का समय है। 20 जुलाई तक स्नातक के आवेदन होंगे।

महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राएं अपने आवेदन जमा करने को पहुुंच रहे हैं। वहीं अब दूसरी ओर परास्नातक में एमए, एमएससी और एमकॉम में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। स्नातक में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 18 जुलाई से परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

इसके लिए उन्हें 150 रुपये शुल्क भी जमा करना होगा। परास्नातक में दाखिले की तिथि जारी होने के बाद कॉलेजों ने तैयारी शुरू कर दी है। राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि परास्नातक में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी मंगलवार से आवेदन कर सकते हैं। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में 290 और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 240 सीट हैं।

राजकीय रजा डिग्री कॉलेज

कोर्स सीट

एमए 80

एमएससी 130

एमकॉम 80

राजकीय रजा महिला डिग्री कॉलेज

कोर्स सीट

एमए 60

एमएससी 100

एमकॉम 80


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button