बरेली

Bareilly: एटीएस ने दबोचे छह जालसाज, नकली सोने के सिक्के, दोमुंहा सांप के नाम पर करते थे ठगी

Connect News 24

ATS arrested six accused of thug gang in bareilly

ठग गिरोह के जालसाज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली एटीएस इकाई ने शुक्रवार को ठगी करने वाले गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार करके थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। ठग गिरोह में उत्तराखंड, पंजाब से लेकर पीलीभीत और लखीमपुर खीरी तक के आरोपी शामिल हैं। इनके मोबाइल की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है। 

गिरोह के जालसाज लोग दोमुंहा सांप, उल्लू के नाखून और सोने के सिक्के देने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। बताया जा रहा है कि ठगी के आरोपी जाली मुद्रा आदि धंधे करके देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त थे। कैंट थाने में एटीएस इंस्पेक्टर नवनीत कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button