पीलीभीत

Pilibhit News: तालाब में मिला किशोरी का शव

Connect News 24

– पिता बोले- बुधवार रात खाना खाकर घर में सोई, सुबह नहीं मिली

– पानी में डूबने से मौत होना आया पोस्टमार्टम में

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास तालाब में बृहस्पतिवार सुबह एक छात्रा का शव उतराता मिला। मौके पर भीड़ जुट गई। शहर के प्रमुख चौराहे पर शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी अंशु जैन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बार शव की शिनाख्त हो सकी। शव 11वीं की छात्रा का था।

बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने के लिए जब टनकपुर हाईवे से गुजर रहे थे तभी उन्होंने गौहनिया तालाब में एक लाश उतराती देखी। देखते देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव का बाहर निकलवाया गया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि किशोरी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। वह लोअर और कुर्ती पहनी है। उम्र भी करीब 16 साल के आसपास थी। पुलिस ने आसपास दुकानों के कैमरे तलाशे लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। दोपहर बाद शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के शेरोवाली मठिया के समीप रहने वाली 16 वर्षीय पिंकी पुत्री रमेश के रूप में हुई। रमेश ने बताया कि पिंकी शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। बुधवार रात को वह खाना खाकर सोई थी। रात में किसी समय लापता हो गई। सुबह उठकर देखा तो वह लापता थी। तभी से उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का डाॅक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button