महंगा पड़ा प्यार, प्रेमी हुआ कर्जदार: उधारी की रकम से पूरे करता था शौक, कर्ज में डूबा तो हो गया लापता

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका पर लाखों रुपये खर्च कर दिए। वह अपने दोस्तों, परिचितों से रुपये उधार लेकर प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करता था। जब उस पर कर्ज अधिक हो गया तो अचानक लापता हो गया। इससे उसके परिजन चितिंत हो गए। उन्होंने नवाबगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद युवक खुद ही थाने पहुंच गया।
कोतवाल राजीव कुमार के मुताबिक युवक का कस्बे की ही रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए करीब तीन लाख रुपये भी उधार लिए थे। लोगों ने तकादा करना शुरू किया तो वह तीन दिन पहले घर छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।


