शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीसीबी की प्रथम बोर्ड बैठक में 15 प्रस्ताव हुए पारित

Connect News 24

15 resolutions were passed in the first board meeting of DCB

जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष डीपीएस राठौर का स्वागत करते समिति के पदाधिकारी।

शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति (बोर्ड) की मंगलवार को प्रथम बैठक हुई। इसमें 15 प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए।

बैठक बैंक मुख्यालय के अटल सभागार में हुई। की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा जिला सहकारी बैंक की स्थिति दिन व दिन सुधर रही है। साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज पर लोन मुहैया कराकर उनमें खुशहाली लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक अथवा समिति कृषकों को लोन देने में कोई भी फाइल चार्ज, स्टांप शुल्क, सत्यापन शुल्क आदि नहीं लगता। प्रदेश की एकमात्र बैंक जिला सहकारी बैंक है, जो किसानों के हितों को सर्वोपरि रखती है।

बोर्ड बैठक में पिछली बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि सहित ऑडिट कमेटी, ग्राहक सेवा समिति, रिस्क एल्को समिति, विजिलेंस कमेटी, ऋण सीमा समिति, नया सभागार बनाने और वसूली एवं ऋण वितरण शाखा वार प्रगति जैसे 15 विषयों पर विचार किया गया। बैठक में रखे सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गए।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी के संचालन में हुई बोर्ड (प्रबंध समिति) बैठक में उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, नीतू भूपेंद्र सिंह, देवनारायण मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, पूनम मिश्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, सीए खुशबू गुप्ता, अनुराग सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button