Bareilly News: प्रेमिका के पति से बोला, पत्नी को तलाक दे दो और मुझे दस लाख
बरेली। पत्नी के प्रेमी ने युवक पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया। साथ ही पीछा छोड़ने के लिए दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी मायके में रह रही है। क्योलड़िया निवासी रिजवान पत्नी को तलाक देने के लिए उस पर दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि तुमने मेरी प्रेमिका से शादी क्यों की। रिजवान ने उससे पत्नी का पीछा छोड़ने के लिए दस लाख रुपये रंगदारी मांगी है।
मना करने पर रिजवान ने तुफैल अहमद, तस्लीम और फैसल के साथ मिलकर युवक को परेशान किया। रिजवान ने कहा कि उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। बड़े नेता से दोस्ती की बात कहकर भी धमकाया और दस लाख रुपये मांगे। ये लोग युवक के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


