Rampur News: सड़कों के गड्ढे भरे गए, मौसम ठीक होने पर होगा पक्का निर्माण
रामपुर।
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से आवंला रोड पर बने गहरे-गहरे गड्ढों को भरवाया गया है। यह मार्ग कांवड़ियों के लिए निर्धारित किया गया था, जिससे बने गहरे-गहरे गड्ढे इनकी परेशानियां बढ़ा रही थी।
इस समय सावन माह की कांवड़ यात्रा चल रही है। प्रत्येक सोमवार को शिवभक्त कांवड़िये ब्रजघाट, हरिद्वार समेत अन्य घाटों से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भी प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी गई थी, लेकिन शाहबाद में आंवला रोड पर बने गहरे-गहरे गड्ढों की ओर किसी का ध्यान नहीं गया था। अमर उजाला ने 10 जुलाई के अंक में आंवला रोड पर गड्ढों की खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और मार्ग के गड्ढों को भरवाया गया।
पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई जानेश्वर प्रसाद ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण फिलहाल गड्ढों को भरावाया गया है। मौसम ठीक होने के बाद इसका पक्का निर्माण कराया जाएगा।

