बदायूं
Budaun News: धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी की जमानत मंजूर
बदायूं। शहर की कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन मामले में नामजद युवक की पॉक्सो एक्ट की अदालत से जमानत मंजूर हो गई है।
विगत 28 जून को शहर की एक युवती ने अपनी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कराया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक अम्मार कुरैशी को जेल भेज दिया गया था। आरोपी की जमानत मंगलवार को पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश दीपक यादव ने पीड़िता के बयानों के आधार पर जमानत मंजूर कर दी है। पीड़िता ने अपने बयान में न तो धर्म परिवर्तन और न ही कोई छेड़छाड़ की बात कही थी। संवाद