शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूसरे जिलों से तबादला होकर आए शिक्षकों को नहीं मिले विद्यालय

Connect News 24

शाहजहांपुर। शासनादेश न आने से अंतरजनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को अब तक स्थायी विद्यालय आवंटित नहीं हो सका है। वे अस्थायी रूप से विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

पिछले दिनों बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की अंतरजनदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें जिले से 400 से अधिक शिक्षकों का उनके गृह या पड़ोसी जनपदों में तबादला किया गया था। इसके साथ ही करीब 78 शिक्षक दूसरे जिलों से तबादला होकर यहां आए हैं। इनको अब तक स्थायी रूप से विद्यालय आवंटित नहीं हुआ है।

बीएसए रणवीर सिंह का कहना है कि अभी विद्यालय आवंटन को लेकर कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। तबादला होकर आने वाले शिक्षक बीएसए कार्यालय में भीड़ बढ़ा रहे थे, इसलिए उनको अस्थायी रूप से विद्यालय में पढ़ाने के लिए भेजा गया है। जैसे ही शासनादेश प्राप्त होगा विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके साथ ही 23 शिक्षक ऐसे हैं जिनका जिले से अंतरजनदीय तबादला रुका हुआ है, उनको अभी रिलीव नहीं किया गया है। इस पर भी कार्रवाई चल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button