शाहजहाँपुर

बेसिक शिक्षक की योग्यता पर नहीं निष्ठा पर लगते हैं प्रश्नचिह्न : सीडीओ

Connect News 24

Basic teacher's qualifications not loyalty seem to be questionable: CDO

​गांधी भवन में आयोजित शिक्षक शंकुल कार्यशाला प्रशिक्षण देती शिक्षिका।संवाद

शाहजहांपुर। जिले के सभी शिक्षक संकुलों की क्षमता संवर्धन के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की जा रही है। इसका बुधवार को सीडीओ एसबी सिंह, एडी बेसिक विनय कुमार तथा बीएसए रणवीर सिंह ने उद्घाटन किया।

सीडीओ एसबी सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षक की योग्यता और क्षमता पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं है, लेकिन निष्ठा पर अवश्य लगते हैं। बोले कि अगर कोई शिक्षक अपने प्राथमिक कार्य को करने में शर्म महसूस कर रहा है तो उसने अपनी आत्मा को खो दिया है। यदि आप अपने परिवार के बच्चों को संस्कारित करना चाहते है तो स्वयं आदर्श बनें।

डॉयट प्राचार्य व एडी बेसिक विनय कुमार ने कहा कि अधिकारी केवल मार्गदर्शन दे सकते हैं। संसाधनों को जुटाने में सहायता कर सकते हैं, लेकिन बदलाव के वाहक केवल शिक्षक होते हैं। प्रवक्ता बीएल मौर्य तथा अतुल शुक्ला ने जिले के विद्यालयों की दशा और दिशा पर चर्चा की। एसआरजी अश्वनी कुमार अवस्थी ने मोटिवेशन स्पीच, दीक्षा, प्रोजेक्ट आई स्मार्ट पर प्रेजेंटेशन किया।

एसआरजी अरुण कुमार गुप्ता ने सत्र 2023-24 की अकादमिक रणनीति को साझा किया। पुवायां विकास क्षेत्र की शिक्षक संकुल सदस्य अमिता शुक्ला ने मौखिक भाषा विकास पर डेमो क्लास का संचालन किया। इसके बाद पुवायां, भावलखेड़ा और जलालाबाद विकास क्षेत्र के संकुल सदस्यों ने मासिक बैठक पर रोल प्ले प्रस्तुत किए। जिले के वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदेव यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर डायट प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार पटेल, सुभाष चंद्र सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, अमित कुमार बंशकार, अमन कुमार, अंजनी भारती, बीईओ अरविंद कुशवाहा, केडी यादव, विनय कुमार मिश्रा, रमेश पंकज, सुनील कुमार सिंह, शिव बोधन, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

खाते में धनराशि भेजने का दिखाया सीधा प्रसारण

गांधी भवन में संकुल शिक्षक कार्यशाला के दौरान लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डीबीटी के माध्यम से 1.91 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खातों में बस्ता, ड्रेस, स्वेटर, जूते-मोजे के लिए धनराशि अंतरित करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button