शाहजहांपुर में युवक को सांप ने डसा: परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, पीड़ित को नहीं ले गए अस्पताल; चली गई जान

सांप के डसने से युवक की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांप के डसने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन करीब 15 घंटे तक युवक को लेकर झाड़-फूंक करने वालों के चक्कर लगाते रहे। बाद में युवक ने दम तोड़ दिया।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव इसुरा निवासी महेंद्र कुमार के पुत्र अर्जुन (20) को बुधवार सुबह करीब 11 बजे गन्ने के खेत में खाद डालते समय सांप ने काट लिया। वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने चले गए।
ये भी पढ़ें- Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी